[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अफीम तस्करी में भी शामिल था एमडी तस्कर:पुलिस ने 2 दिन की रिमांड पर लिया, मास्टरमाइंड की तलाश जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अफीम तस्करी में भी शामिल था एमडी तस्कर:पुलिस ने 2 दिन की रिमांड पर लिया, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

अफीम तस्करी में भी शामिल था एमडी तस्कर:पुलिस ने 2 दिन की रिमांड पर लिया, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

सीकर : सीकर में 98.40 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अब एक साल पुराने अफीम तस्करी के मामले में पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड के बारे में पता लगा रही है। कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि 1 नवंबर को DST और कोतवाली पुलिस ने 98.40 ग्राम एमडी के साथ तस्कर हरिराम बाठोद(35) पुत्र पालचंद को गिरफ्तार किया था। इसे अब 1 साल पुराने अफीम तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

सदर थाना पुलिस ने 24 जुलाई 2025 को फॉर्च्यूनर गाड़ी से मनोज नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से करीब 40 लाख रुपए की अफीम मिली थी। तब आरोपी हरिराम भागने में सफल हो गया था। ऐसे में अब उस मामले में इसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि हरिराम और इससे जुड़े हुए लोग सीकर शहर में एमडी सहित अन्य नशीले पदार्थ करने के बड़े डीलर है। अब पुलिस उनके पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। उनके गिरोह में युवती भी शामिल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77