[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में गुरु नानक जयंती पर प्रभात फेरी निकली:शबद कीर्तन हुआ, मंगलवार को पाठ और लंगर का कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में गुरु नानक जयंती पर प्रभात फेरी निकली:शबद कीर्तन हुआ, मंगलवार को पाठ और लंगर का कार्यक्रम

श्रीमाधोपुर में गुरु नानक जयंती पर प्रभात फेरी निकली:शबद कीर्तन हुआ, मंगलवार को पाठ और लंगर का कार्यक्रम

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के पंजाबी मोहल्ले स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में मंगलवार को गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के तहत रविवार सुबह शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान शबद कीर्तन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

गुरुद्वारा सिंह सभा के सचिव सरदार अर्जुन सिंह वधवा ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश होगा। सुबह 6.15 बजे श्री जपजी साहिब का पाठ और 7 बजे सुखमणि साहिब का पाठ किया जाएगा।

सुबह 8.15 बजे चाय का लंगर और 8.30 बजे सहज पाठ की समाप्ति होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे आशा दी वार, 9.30 बजे शबद कीर्तन और प्रवचन होंगे। सुबह 11 बजे आरती और अरदास होगी। इसके बाद सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक गुरुजी का लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77