[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में पल्स पोलियो अभियान शुरू:3.24 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य, जिले में 1,180 बूथ बनाए गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में पल्स पोलियो अभियान शुरू:3.24 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य, जिले में 1,180 बूथ बनाए गए

चूरू में पल्स पोलियो अभियान शुरू:3.24 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य, जिले में 1,180 बूथ बनाए गए

चूरू : चूरू जिले में रविवार को उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के तहत पांच साल तक के 3 लाख 24 हजार 848 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलेभर में 1,180 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घुमंतू समुदायों, निर्माण मजदूरों और ईंट भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों के बच्चों तक पहुंचने के लिए विशेष व्यवस्था की है।

डीबी अस्पताल में अभियान का शुभारंभ

राजकीय डीबी अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा और मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा ने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिले में बनाए गए 1,180 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का उद्देश्य निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जिले के सभी पात्र बच्चों तक पहुंचना है।

घुमंतू और श्रमिक परिवारों पर विशेष ध्यान

अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी, जो अक्सर काम के सिलसिले में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते रहते हैं। इनमें गाड़िया लुहार परिवार, पत्थर तराशने और पत्थरों का काम करने वाले श्रमिक, निर्माण मजदूर और ईंट भट्ठों पर काम करने वाले परिवार शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन परिवारों तक पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई, ताकि किसी भी बच्चे का टीकाकरण छूटने की आशंका न रहे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर बीसीएमएचओ डॉ. जगदीश सिंह भाटी, बीपीओ ओमप्रकाश प्रजापत, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं टीकाकरण प्रभारी डॉ. सुभाष राठी और पुष्पा माली सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77