[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मालसर से बादड़िया तक सड़क बनाने की मांग:ग्रामीण बोले- 7 किमी सड़क बनने से 30 से ज्यादा गांवों को फायदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

मालसर से बादड़िया तक सड़क बनाने की मांग:ग्रामीण बोले- 7 किमी सड़क बनने से 30 से ज्यादा गांवों को फायदा

मालसर से बादड़िया तक सड़क बनाने की मांग:ग्रामीण बोले- 7 किमी सड़क बनने से 30 से ज्यादा गांवों को फायदा

सरदारशहर : सरदारशहर के मालसर से हालासर होते हुए बादड़िया तक करीब 7 किलोमीटर पक्की सड़क बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से रणसीसर, भियासर, बादड़िया सहित 30 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा होगा। साथ ही सरदारशहर पहुंचने की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम हो जाएगी।

मालसर निवासी राजू सिंवर ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने रखी गई है। चूरू सांसद, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा और विधायक अनिल शर्मा को भी इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि कच्चे रास्ते से आवागमन में वाहन चालकों को परेशानी होती है। बरसात के दौरान रास्ते की हालत और खराब हो जाती है। पक्की सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को सरदारशहर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

चुनाव में घोषणाएं, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बादड़िया निवासी सतान सिंह गुर्जर ने बताया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेता सड़क बनाने की घोषणाएं करते रहे हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इस मांग पर सुनवाई नहीं होती। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते सड़क निर्माण के लिए कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सरदारशहर के सहायक अभियंता बजरंगलाल भींचर ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाएगा। बजट मिलने के बाद निर्माण शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77