सुजानगढ़ में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर:154 मरीजों की आंखों का हुआ चेकअप, 68 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
सुजानगढ़ में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर:154 मरीजों की आंखों का हुआ चेकअप, 68 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
सुजानगढ़ : द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ की ओर से रविवार को निशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व कोटिया की टीम ने 154 रोगियों की जांच की। इनमें से 68 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर का आयोजन रामअवतार, सुशीला देवी, पवनकुमार, सुरेशकुमार और राजकुमार क्याल के सहयोग से किया गया। क्लब अध्यक्ष निर्मल कुमार भूतोड़िया ने बताया कि शिविर में चूरू, सीकर, नागौर और बीकानेर जिलों से आए रोगियों ने लाभ लिया। जांच के बाद रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
भामाशाह क्याल परिवार का किया सम्मान
शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. सरोज कुमार छाबड़ा थे। इस दौरान भामाशाह रामअवतार और सुशीला देवी क्याल का शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के मंत्री मनोज मोदी, एडवोकेट श्यामनारायण राठी, डॉ. अभिषेक शर्मा, जगदीश जालान, श्यामसुंदर स्वर्णकार, हरिप्रसाद तोदी, राजेंद्र कनोई, मनीष खेतान और पार्षद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इन्होंने किया स्वागत
अतिथियों का स्वागत क्याल परिवार के सदस्यों और क्लब प्रतिनिधियों मुन्नालाल प्रजापत, गोपाल चोटिया, हाजी मोहम्मद, बिमल भूतोड़िया, ललित सोनी, गिरधर शर्मा, मूलचंद तिवाड़ी, योगेंद्र भोजक, प्रतीक चोटिया, रमन प्रजापत, अंकित चोटिया और सोना प्रजापत ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2561162

