कोचिंग संस्थानों, होटलों और छात्रावासों के मेस-कैंटीन में कार्रवाई
आटा, मसाले, तेल समेत खाद्य सामग्री के लिए नमूने लिए, जांच के लिए जयपुर भेजे
सीकर : विद्यार्थियों को शुद्ध और ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीमों ने सीकर शहर में कोचिंग संस्थानों, होटलों, ढाबों, मेस और छात्रावासों में निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के नमूने लिए।
पिपराली रोड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों फूलसिंह बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीना, सुरेश कुमार शर्मा, कमलेश कुमार मीना, अंबिका चौधरी, साधना जांगिड़, सुनीता यादव, तरुण शर्मा और विकेश कुमार मीना की टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
टीम ने ज्यून गार्डन से ब्रेड, रोमिनोज पिज्जा से पिज्जा, आकाश शाही हॉस्पेलिटी से गेहूं का आटा, राधिका गर्ल्स स्कूल के पास से धनिया पाउडर, पवन बॉयज हॉस्टल से गेहूं का आटा, सत्य के यहां से बिरयानी सॉस, केपीटी गर्ल्स हॉस्टल से गेहूं का आटा, आरएन हॉस्टल से हल्दी पाउडर, ड्रीम टीम हॉस्टल से धनिया और हल्दी पाउडर तथा श्री धनराज गर्ल्स हॉस्टल से सरसों के तेल का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है।
इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को जंक और फास्ट फूड से बचने तथा पौष्टिक एवं स्वस्थ भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने अभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों की सूचना देने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2436240


