[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्री गहलोत ने पुनर्वास गृह का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मंत्री गहलोत ने पुनर्वास गृह का किया निरीक्षण

बच्चों से आत्मीय संवाद कर जानी सुविधाएं, बेहतर वातावरण और सुरक्षा के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : समाज कल्याण सप्ताह के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में ‘सेवा संकल्प अभियान—सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने पुनर्वास गृह का निरीक्षण किया और वहां रह रहे बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को फल भी वितरित किए।

मंत्री गहलोत ने कहा कि जिन बेसहारा और निराश्रित लोगों का कोई सहारा नहीं होता, उनके लिए सरकार सहारा बनती है। राजस्थान सरकार प्रत्यक्ष सहयोग और गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से पुनर्वास गृह संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि पुनर्वास गृह में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के भोजन और अन्य आवश्यकताओं के लिए सरकार की ओर से 3,250 रुपए प्रतिमाह मेस भत्ता दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के करीब एक करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचा रहा है। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में योगदान देने का आह्वान किया। गहलोत ने कहा कि बेसहारा और निराश्रित लोगों को सहारा देकर सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना मानव सेवा का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

गहलोत ने पुनर्वास गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों से बच्चों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को बेहतर वातावरण, शिक्षा, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, उप निदेशक प्रियंका पारीक, सहायक निदेशक गार्गी शर्मा, डॉ. सीपी महर्षि, जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा, राजेश रोलन सहित पुनर्वास गृह के बच्चे, स्टाफ और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet