राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में चूरू में एनएसयूआई का प्रदर्शन, अमित शाह की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली
राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में चूरू में एनएसयूआई का प्रदर्शन, अमित शाह की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में एनएसयूआई की चूरू जिला इकाई ने राजकीय लोहिया महाविद्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन जिला अध्यक्ष पुलकित चौधरी के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। दिल्ली में 6 अक्टूबर को राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगों को लेकर मार्च और धरना दिया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका और बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा आंदोलन : पुलकित चौधरी
धरने को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पुलकित चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय है।
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और एनएसयूआई लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही। दिल्ली में विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी।
प्रदर्शन में पूर्व महासचिव अनीश खान, प्रदेश सचिव तौफीक खान, सुरेंद्र बरोड़, राकेश कसवां सिरसली, सोनू मेघवाल गाजसर, अजय गाजसर, राकेश कसवां झरिया, अजय चौधरी, शाहरूख मनियार, सुमित कड़वासरा, रेहान मलिक, सूफियान डीके, रोहन स्वामी, मुजस्सिम, अनिल एलवा, नदीम कुरैशी, मनीष प्रजापत, आलोक खारड़िया, मनोज मेघवाल, अर्जन सहारण झरिया, मनीष स्वामी, सुमित गुज्जर, गजेंद्र सिंह राठौड़ और बंटी घंटेल सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2436123


