सहायक निदेशक इला पारीक ने विद्यार्थियों से किया संवाद, नशामुक्ति का दिया संदेश
सहायक निदेशक इला पारीक ने विद्यार्थियों से किया संवाद, नशामुक्ति का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रावतसर : पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर में शाला संबलन कार्यक्रम के तहत बीकानेर निदेशालय से सहायक निदेशक इला पारीक ने विद्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ से संवाद किया।
इला पारीक ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों, विद्यालयी अनुभव और विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्ष-कक्षाओं, शैक्षणिक संसाधनों, स्वच्छता और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में नशामुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों को लेकर विद्यार्थियों के साथ जागरूकता वार्ता हुई। इला पारीक ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी नशे से बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर असर डाल सकता है।
प्रधानाचार्य सत्यदेव राठौड़ एवं उपप्रधानाचार्य पूनम ने इला पारीक का स्वागत किया और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यालय स्टाफ की सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2436115


