कलेक्टर ने योजनाओं और लंबित कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए समयबद्धता के निर्देश
कलेक्टर ने योजनाओं और लंबित कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए समयबद्धता के निर्देश
झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सम्पर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों और प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री कुसुम योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को भूमि आवंटन सहित आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी करवाने तथा स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज, सभागार और अस्पताल निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा
बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध रूप से पूरे करने तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
बैठक में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, एसीईओ रामनिवास, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक शिवा चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़, जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. विजयपाल कस्वा, कोषाधिकारी प्रेरणा कालेर, सीडीईओ अशोक शर्मा, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी राजेंद्र, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र चौधरी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. श्रीराम, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौपदार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अरविंद ओला, पीएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2436082


