[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में मेडिकल उपकरणों की जांच, प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं सही मिलीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में मेडिकल उपकरणों की जांच, प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं सही मिलीं

झुंझुनूं में मेडिकल उपकरणों की जांच, प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं सही मिलीं

झुंझुनूं : मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को झुंझुनूं जिले में मेडिकल उपकरणों से संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपकरणों से जुड़ी व्यवस्थाओं और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी प्रेरणा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अराइज मेडिकेयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड और एसार मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेडिकल उपकरणों से संबंधित व्यवस्थाओं के साथ आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।

जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं और कार्य नियमों के अनुरूप सही एवं संतोषजनक पाए गए। निरीक्षण में किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। विधिक माप विज्ञान विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों और मेडिकल उपकरणों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में आगे भी नियमित जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles