पंचायतीराज चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिए निर्देश
पंचायतीराज चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिए निर्देश
झुंझुनूं : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी एवं गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं के लिए शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए चुनाव के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने को कहा गया। चुनाव से पहले क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने, अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखने और चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित कारकों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही मतदान केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण एवं निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2436073


