[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी विवि के विद्यार्थियों के लिए ‘पायथन प्रोग्रामिंग एवं उभरती तकनीक’ पर ऑनलाइन कार्यशाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी विवि के विद्यार्थियों के लिए ‘पायथन प्रोग्रामिंग एवं उभरती तकनीक’ पर ऑनलाइन कार्यशाला

9 अक्टूबर तक निशुल्क पंजीकरण, 10 से 21 अक्टूबर तक चलेगी कार्यशाला

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ‘पायथन प्रोग्रामिंग एवं उभरती तकनीक’ विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला 10 से 21 अक्टूबर तक चलेगी। विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण और कार्यशाला पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने बताया कि कार्यशाला का संचालन आईआईआईटी दिल्ली की विशेषज्ञ डॉ. रुदाली हुइड्रोम करेंगी। कार्यशाला में विद्यार्थियों को पायथन प्रोग्रामिंग और उभरती तकनीकों से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी।

कार्यशाला में सभी संकायों के प्री-फाइनल और फाइनल ईयर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इच्छुक विद्यार्थियों को 9 अक्टूबर 2026 तक पंजीकरण करवाना होगा।

कार्यशाला से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी mcbs.iiitd.edu.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए दिए गए आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

कुलगुरु प्रो. सिंह ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के तकनीकी और डिजिटल कौशल को बढ़ाना है। इससे विद्यार्थियों को विशेषज्ञ से सीखने के साथ पायथन प्रोग्रामिंग और उभरती तकनीकों की समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।

Related Articles