शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी की ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा:8 अक्टूबर को छापर पहुंचेगी, वाहन रैली से होगा स्वागत
शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी की ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा:8 अक्टूबर को छापर पहुंचेगी, वाहन रैली से होगा स्वागत
छापर : बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी की ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा 8 अक्टूबर को छापर पहुंचेगी। यात्रा के छापर पहुंचने पर वाहन रैली निकालकर उनका स्वागत किया जाएगा। इस स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों के लिए ब्राह्मणहितकारिणी सभा भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भवानीसिंह भानीसरिया और ललित पारीक की मौजूदगी में यात्रा के स्वागत की योजना पर चर्चा की गई।
स्वागत यात्रा संयोजक भवानीसिंह ने बताया कि विधायक भाटी 8 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे छापर पहुंचेंगे। सरकारी अस्पताल चौराहे से स्वागत रैली और वाहन जुलूस निकाला जाएगा।
आबसर के सूर्यकांत सैन, किशन पारीक और इंद्रसिंह जोगलिया ने लोगों से रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। इस दौरान सरलीकरण यात्रा के बैनर का भी विमोचन किया गया। बैठक में कुलदीप सिंह, नंदूसिंह राजियासर, महेंद्रसिंह रामपुर, सुरेंद्र व्यास, श्यामलाल पारीक, लालचंद सैन, पवन पारीक, देव राठी, करणीसिंह बोथियासर, उमाशंकर रतावा, श्यामसुंदर पारीक और देवेश परिहार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2433817


