[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

50 ठिकानों पर दबिश देकर 19 लोगों को किया गिरफ्तार:दो दिन तक चला अभियान, होटल-ढाबों व संदिग्ध ठिकानों की जांच

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

50 ठिकानों पर दबिश देकर 19 लोगों को किया गिरफ्तार:दो दिन तक चला अभियान, होटल-ढाबों व संदिग्ध ठिकानों की जांच

50 ठिकानों पर दबिश देकर 19 लोगों को किया गिरफ्तार:दो दिन तक चला अभियान, होटल-ढाबों व संदिग्ध ठिकानों की जांच

चूरू : चूरू कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा बढ़ाने के लिए दो दिन का एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। छह टीमों ने शहर व थाना क्षेत्र के 50 ठिकानों पर दबिश दी। इसमें स्थाई वारंटी समेत कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में होटल, ढाबों, धर्मशालाओं व संदिग्ध जगहों की तलाशी ली गई। संदिग्धों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की जांच की गई। इस कार्रवाई में धारा 170 बीएनएसएस के तहत 10 आरोपी पकड़े गए।

इसके अतिरिक्त 13 आरपीजीओ, आबकारी एक्ट व विभिन्न वारंटों में भी कार्रवाई की गई। शांति भंग की आशंका में धारा 170 के तहत वार्ड 36 साहिल (18), वार्ड 41 सुल्तान उर्फ तानी (60), वार्ड 17 जावेद अली (40), वार्ड 26 सोहेल (26), हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तिलोकी (35), वार्ड 6 मोहम्मद खलील (23), वार्ड 39 रबी मोहम्मद (44), वार्ड 2 मनोज पूर्वा (45), वार्ड 20 बुद्धि प्रकाश (33) और वार्ड 16 रजनीश (28) को पकड़ा गया। इसका मकसद असामाजिक गतिविधियों पर रोक व कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

Related Articles