[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकास योगी बने राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विकास योगी बने राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री

प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, समाजहित में सक्रिय भूमिका की मिली जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उदयपुरवाटी निवासी विकास योगी को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि उन्हें समाज और युवा मोर्चा के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र पर राजस्थान नाथ समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्यम योगी सुरेलिया, प्रदेश महामंत्री सूरज करण योगी, राजस्थान नाथ समाज युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण कुमार योगी और प्रदेश महामंत्री विक्रम योगी के हस्ताक्षर हैं।

विकास योगी की नियुक्ति पर समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से युवा मोर्चा की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles