[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वागत समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष अनुराधा सैनी ने दिया धरातल पर विकास का भरोसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वागत समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष अनुराधा सैनी ने दिया धरातल पर विकास का भरोसा

वार्ड 25 में जनअभिनंदन समारोह, जनप्रतिनिधियों का साफे और मालाओं से किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे के वार्ड नंबर 25 स्थित सावन वाला कुआं परिसर में सोमवार को जनअभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। पन्नालाल सैनी के परिवार और वार्डवासियों की ओर से नगरपालिका अध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रेणु गौतम मारवाल, नवनिर्वाचित पार्षदों और भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ और बालाजी महाराज के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प-अर्चन के साथ की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों का साफे और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कागजों तक सीमित नहीं रहेगा विकास

नगरपालिका अध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी ने कहा कि वार्ड नंबर 25 के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि धरातल पर नजर आएगा। उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरने और वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गौतम मारवाल, राजेंद्र ढेंनवाल, अंकित ओलखा, मनोज टांक, संजय रेपसवाल और गीदाराम सैनी ने भी विचार रखे। उन्होंने क्षेत्र की जनता को समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। स्थानीय निवासी जगदीश कुमावत और मुकेश सैनी ने वार्ड की प्रमुख समस्याएं जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में अनुराधा सैनी ने अतिथियों, कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास में सामूहिक सहभागिता की अपील की। संचालन कैलाश बबेरवाल ने किया।

इस अवसर पर पार्षद तेजस छिप्पा, श्रवण गुर्जर, नेहा नितेश सैनी, राजेंद्र ढेंनवाल, सुमन ढेंनवाल, पूनम सैनी, पूर्व पार्षद उमेश कुमावत, सीताराम जांगिड़, जगदीश कुमावत, रघुनाथ, राजेंद्र, रामावतार, हरफूल, रामेश्वर लाल सैनी, मूलचंद सैनी, चौथमल सैनी, विजय चेजारा, झाबरमल सैनी, चौथमल शर्मा, ताज मोहम्मद, इमरान, संतोष शर्मा, बनवारी लाल सैनी, नंदलाल सैनी, बिलाल बिसायती, रामचंद्र कुमावत, बोदूराम चेजारा सहित सैकड़ों वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles