[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हजरत मोहम्मद अली शाह का सालाना उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

हजरत मोहम्मद अली शाह का सालाना उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न

फैजान-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस में उलमा ने दिया नेकी और भाईचारे का संदेश, जायरीनों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : मोहल्ला खटीकान स्थित दरगाह पर हजरत मोहम्मद अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक खानकाह-ए-कादरिया के गद्दीनशीन सैयद अबरार अहमद कादरी की सरपरस्ती में अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ। उर्स में दूर-दराज से आए जायरीनों और स्थानीय लोगों ने दरगाह शरीफ पर हाजिरी देकर मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

उर्स के दौरान दरगाह परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। अंतिम दिन कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। खादिमों और उलेमाओं ने विशेष दुआएं पढ़ीं। कुल की रस्म के साथ हसन-यासीन सलाम भी पढ़ा गया और बाद में अकीदतमंदों में तबर्रुक वितरित किया गया।

रात्रि में फैजान-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। चूरू शहर के इमाम पीर सैयद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी ने संबोधित किया। मदरसा मदीना तुल उलूम के प्रिंसिपल मुफ्ती सिकंदर-ए-आजम ने नेकी की राह पर चलने और अल्लाह ताला की निशानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अन्य उलमा ने भी तकरीर की। नातख्वानों ने कलाम पेश किए, जिन्हें सुनकर जायरीन भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम में सैयद गुलाम मुस्तफा, सैयद ताबीज हुसैन कादरी, सलीम कादरी, मौलाना अब्दुल अहद, मौलाना मुजाहिद, मौलाना तैयब, कारी गुलाम रसूल, मास्टर आबैद सहित अनेक लोग मौजूद रहे। जलसे का संचालन मौलाना जमील अख्तर बीकानेरी ने किया। सुन्नत कमेटी मोहल्ला खटीकान के इमाम मौलाना चिराग ने सभी का आभार जताया।

उर्स कमेटी और स्थानीय प्रशासन की ओर से जायरीनों के लिए व्यवस्थाएं की गईं। उर्स आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

Related Articles