[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूधाम के विकास को लेकर नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में बनी कार्ययोजना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूधाम के विकास को लेकर नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में बनी कार्ययोजना

साफ-सफाई, रोशनी और विकास कार्यों पर चर्चा; विधायक बोले- सभी को साथ लेकर होगा खाटूधाम का विकास

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को पालिकाध्यक्ष विनीता पुनिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. सहदेव दान चारण ने एजेंडा सदन के पटल पर रखा। बैठक में क्षेत्रीय विधायक विरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत में नगरपालिका प्रशासन की ओर से नवनिर्वाचित पार्षदों का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद खाटूधाम में साफ-सफाई, रोशनी व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी को साथ लेकर विकास पर जोर

विधायक विरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से ऊपर उठकर सभी पार्षदों को साथ लेकर खाटूधाम के विकास के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने पालिकाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर विकास कार्यों को गति देने की बात कही।

पालिकाध्यक्ष विनीता पुनिया ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक परिवार की तरह मिलकर खाटूधाम का चहुंमुखी विकास करें, यही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बैठक में पालिका उपाध्यक्ष संगीता व्यास सहित 19 पार्षद मौजूद रहे। वहीं वार्ड 12 की पार्षद सुशीला देवी पारिवारिक कारणों के चलते बैठक में शामिल नहीं हो सकीं। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता पूर्णमल कुमावत, विजयपाल सिंह बाजियां, एसआई वीरेंद्र सिंह चंदेलिया, राजेंद्र प्रसाद सहित नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles