बाजरा की एमएसपी खरीद शुरू करने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन, मंडी में कम भाव मिलने से किसानों को नुकसान का आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : बाजरा की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद शुरू करने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राजास के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।
किसान नेता गजेंद्र सिंह राजास ने कहा कि सरकार ने बाजरा का एमएसपी 2900 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है, जबकि मंडी में किसानों को करीब 1900 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल ही भाव मिल रहा है। ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल करीब 900 रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बाजरा की एमएसपी पर खरीद तत्काल शुरू करने की मांग की।
दूध के खरीद भाव और बोनस बढ़ाने की मांग
ज्ञापन में दूध के खरीद भाव और सरकारी बोनस में वृद्धि की मांग भी की गई। किसानों का कहना है कि पशु आहार महंगा होने के साथ पशुपालन की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरस डेयरी का खरीद मूल्य बढ़ाया जाए, सरकारी बोनस में वृद्धि की जाए और दूध का भुगतान समय पर किया जाए।
डीएपी की उपलब्धता और कालाबाजारी पर रोक की मांग
किसानों ने डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। राजास ने आरोप लगाया कि बुवाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो रही है और इसकी कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, वितरण व्यवस्था की निगरानी करने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2430266


