[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर को 25 नवंबर को मिलेगा नया जिला प्रमुख, दोपहर 3 बजे से हो सकता है मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर को 25 नवंबर को मिलेगा नया जिला प्रमुख, दोपहर 3 बजे से हो सकता है मतदान

सीकर को 25 नवंबर को मिलेगा नया जिला प्रमुख, दोपहर 3 बजे से हो सकता है मतदान

सीकर : पंचायतीराज चुनाव के नतीजों के बाद अब जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सीकर जिला परिषद के प्रमुख पद का चुनाव 25 नवंबर को होगा। इसके लिए बुधवार सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। चुनाव में मतदान की आवश्यकता पड़ने पर शाम 5 बजे के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

जिला रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 और निर्वाचन नियमों के तहत चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। इच्छुक प्रत्याशी सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी दोपहर 1 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

यदि एक से अधिक प्रत्याशियों के बीच मतदान की आवश्यकता हुई तो दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77