[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में ट्रक से 850 ग्राम डोडा पोस्त चूरा और 3 लाख रुपए नकद बरामद, चालक गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में ट्रक से 850 ग्राम डोडा पोस्त चूरा और 3 लाख रुपए नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

पिलानी बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई, संदिग्ध नकदी और ट्रक जब्त

चिड़ावा : पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिलानी बाईपास चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक आयशर ट्रक से 850 ग्राम डोडा पोस्त चूरा और 3 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक हरीराम (34) निवासी खोजास, थाना गोठड़ा को गिरफ्तार कर ट्रक भी जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि 22 नवंबर की रात से 23 नवंबर के बीच पुलिस टीम पिलानी बाईपास चौराहे पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सूरजगढ़ की ओर से आ रहे आयशर प्रो 2118 ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। ट्रक के केबिन में रखी पॉलीथिन की थैली से 850 ग्राम डोडा पोस्त चूरा मिला। वहीं चालक की सीट के पास रखी दूसरी थैली में 3 लाख रुपए नकद मिले।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम हरीराम पुत्र श्रवण कुमार निवासी खोजास बताया। मादक पदार्थ रखने से संबंधित वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने डोडा पोस्त चूरा, संदिग्ध नकदी और ट्रक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच मंड्रेला थानाधिकारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र को सौंपी गई है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और चिड़ावा वृत्ताधिकारी गौरव गुर्जर के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार तथा कांस्टेबल विकास कुमार, महेन्द्र यादव, अमित डाटिका, पिंटू, नवीन गुर्जर और अर्जुनलाल शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77