तेज रफ्तार कार ने पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को कुचला, युवक की मौत; युवती घायल
रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर हादसा, बाबा श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे चार श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बाबा श्याम के दर्शन के लिए पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ चल रही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर से तीन युवक और एक युवती बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए आए थे। चारों श्रद्धालु निशान लेकर रींगस से खाटूश्यामजी की ओर पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार कार ने पदयात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में 21 वर्षीय अविराज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सौम्या दुबे घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सौम्या को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2430262


