[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कियोस्क संचालक से एक लाख की लूट का 12 दिन बाद भी खुलासा नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

कियोस्क संचालक से एक लाख की लूट का 12 दिन बाद भी खुलासा नहीं

आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई राशि बरामद करने की मांग, कियोस्क संचालक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : कंचनपुर निवासी कियोस्क संचालक रामकिशोर यादव से 24 सितंबर को हुई करीब एक लाख रुपए की लूट की वारदात का 12 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर कियोस्क संचालकों में रोष है। मामले को लेकर कियोस्क संचालक संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सौरव भाम्बू को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और लूटी गई राशि बरामद करवाने की मांग की गई। संचालकों ने बताया कि वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस की ओर से घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए गए, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बावजूद मामले का खुलासा नहीं हो सका है।

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि घटना में इस्तेमाल बाइक का नंबर भी चिह्नित हो चुका है और आरोपियों की पहचान होने की बात सामने आई है, इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से कियोस्क संचालकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण कियोस्क संचालकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

कियोस्क संचालक संघ ने पुलिस से मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles