[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: प्रवीण नायक नूनावत को दी विदाई, संजय जैन ने संभाली पुलिस अधीक्षक की कमान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: प्रवीण नायक नूनावत को दी विदाई, संजय जैन ने संभाली पुलिस अधीक्षक की कमान

विदाई समारोह में जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद, नए एसपी का अधिकारियों ने किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : जिले के पुलिस महकमे में सोमवार को प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के स्थानांतरण के बाद पुलिस विभाग की ओर से उन्हें बग्घी में बैठाकर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, नए पुलिस अधीक्षक संजय जैन ने पदभार ग्रहण कर सीकर पुलिस की कमान संभाल ली।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई एवं स्वागत समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ शहर के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रवीण नायक नूनावत के कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यों और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय की सराहना की। इस दौरान उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसी कार्यक्रम के दौरान नए पुलिस अधीक्षक संजय जैन का पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह और सीओ सिटी नवनीत कौर ने संजय जैन का स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कानून व्यवस्था पर ली जानकारी

पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक संजय जैन ने जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी ली। सीकर जिले में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर रोकथाम और आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान जैसे मुद्दे पुलिस के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

एक ओर जहां पुलिस विभाग और जनप्रतिनिधियों ने प्रवीण नायक नूनावत को सम्मान के साथ विदाई दी, वहीं दूसरी ओर संजय जैन के पदभार संभालने के साथ सीकर पुलिस की कमान नए नेतृत्व के हाथों में आ गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77