[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हनुमानगढ़ ने अंडर-17 स्टेट गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट जीता:फाइनल में जयपुर को 8 विकेट से हराया, कप्तान हर्षिता ने जड़ी हाफ सेंचुरी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

हनुमानगढ़ ने अंडर-17 स्टेट गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट जीता:फाइनल में जयपुर को 8 विकेट से हराया, कप्तान हर्षिता ने जड़ी हाफ सेंचुरी

हनुमानगढ़ ने अंडर-17 स्टेट गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट जीता:फाइनल में जयपुर को 8 विकेट से हराया, कप्तान हर्षिता ने जड़ी हाफ सेंचुरी

सुजानगढ़ : 70वां अंडर-17 स्टेट लेवल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट हनुमानगढ़ ने जीत लिया। रविवार को फाइनल में हनुमानगढ़ ने जयपुर को आठ विकेट से हरा दिया। सुजानगढ़ के राजकीय पीसीबी स्कूल में हुए समापन समारोह में विधायक मनोज मेघवाल, एडवोकेट निरंजन सोनी, पवन तोदी, प्रिंसिपल रणवीर सिंह समेत अतिथियों ने हनुमानगढ़ की टीम को विजेता ट्रॉफी दी।

फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। जयपुर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन बनाए। जवाब में हनुमानगढ़ की टीम ने आक्रामक बैटिंग करते हुए 9.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 107 रन बना लिए।हनुमानगढ़ की कप्तान हर्षिता ने हॉफ सेंचुरी मारी। बेस्ट बॉलर हनुमानगढ़ की सिया रही। वहीं बेस्ट बैटर व प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्षिता को दिया गया।हर्षिता ने पूरे टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा रन बनाए व 7 विकेट भी लिए।

Related Articles