श्रीमाधोपुर में रोटरी क्लब का चिकित्सा शिविर:105 मरीजों को मिला लाभ, पथरी, चर्म रोग समेत कई बीमारियों की मुफ्त दवाइयां दीं
श्रीमाधोपुर में रोटरी क्लब का चिकित्सा शिविर:105 मरीजों को मिला लाभ, पथरी, चर्म रोग समेत कई बीमारियों की मुफ्त दवाइयां दीं
श्रीमाधोपुर : रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज़ ने चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में अपना 490वां निशुल्क होम्योपैथी कैंप लगाया। इसमें श्रीमाधोपुर और आसपास के 105 मरीजों ने मुफ्त इलाज पाया। क्लब के पूर्व सहप्रान्तपाल गिरिराज कयाल ने बताया कि पटवारी का बास, ढालियावास, लिसाडिया, नांगल, नाथुसर, कंचनपुर, होलियाकावास, अजीतगढ़, कांवट, खंडेला, होद, खेडी-जाजोद और जयरामपुरा समेत कई गांवों के लोग भी पहुंचे।
डॉ. एस. एल. चौधरी ने पथरी, प्रोस्टेट, चर्म रोग, पेट रोग, दमा-श्वास, सोरौसिस, साइटिका, नजला, जुखाम, टोंसिल्स, एलर्जी, माइग्रेन, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों के दर्द आदि बीमारियों के लिए मुफ्त सलाह दी। क्लब ने 14 दिन की दवाइयां भी निशुल्क दीं। इन कैंपों से अब तक 52,000 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हो चुके है। इस कैंप में डॉ. एस. एल. चौधरी के साथ क्लब सेक्रेटरी मुकेश व्यास, राजेंद्र प्रसाद कसेरा और विजय कुमार कसेरा समेत अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428561
