[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्निवीर सेना भर्ती रैली में 369 युवाओं ने लगाई दौड़:सीकर-जयपुर ग्रामीण के 12 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल; जयपुर आर्मी हेड क्वार्टर की तरफ से भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अग्निवीर सेना भर्ती रैली में 369 युवाओं ने लगाई दौड़:सीकर-जयपुर ग्रामीण के 12 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल; जयपुर आर्मी हेड क्वार्टर की तरफ से भर्ती

अग्निवीर सेना भर्ती रैली में 369 युवाओं ने लगाई दौड़:सीकर-जयपुर ग्रामीण के 12 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल; जयपुर आर्मी हेड क्वार्टर की तरफ से भर्ती

सीकर : सीकर के जिला खेल स्टेडियम में कल अग्निवीर सेना भर्ती रैली में सीकर और जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के 610 अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे। जयपुर आर्मी हेडक्वार्टर की ओर से आयोजित इस भर्ती रैली में दोनों जिलों से करीब 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की तैयारी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। रैली को लेकर सेना के अधिकारियों और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की हुई है। रैली गुरुवार से शुरू हो गई है, जो 23 अक्टूबर तक चलेगी। गुरुवार को पहले दिन 369 युवाओं ने दौड़ लगाई है।

अग्निवीर सेना भर्ती रैली में 12,270 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

आर्मी‌ रिक्रूटमेंट ऑफिसर कर्नल हरीश चंद्र ने बताया कि सीकर के जिला खेल स्टेडियम में 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में जयपुर और सीकर जिले के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसी के साथ-साथ झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर एआरओ भर्ती क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थियों का चयन तिथि व क्षेत्रवार किया जाएगा। इस भर्ती रैली में कुल 12,270 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

जयपुर-सीकर के 610 अभ्यर्थी कल लगाएंगे दौड़

निदेशक (कर्नल) हरीश चंद्र ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 02 अक्टूबर को जयपुर जिले के आमेर, आंधी, बस्सी, चाकसू, चौमूं, दूदू, फुलेरा मुख्यालय, सांभर लेक, जयपुर, जालसू, जमवारामगढ़, जोबनेर, कालवाड़, किशनगढ़ रेनवाल, कोटखावदा, माधोराजपुरा, मौजमाबाद, फागी, रामपुरा डाबडी, सांभर, सांगानेर, शाहपुरा और तुंगा क्षेत्र के 517 तथा सीकर ग्रामीण व श्रीमाधोपुर क्षेत्र के 93 अभ्यर्थियों समेत कुल 610 अभ्यर्थी भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे।

Related Articles