बिसाऊ के सात वार्डों में आवारा कुत्तों और निराश्रित पशुओं का आतंक, पार्षद ने मांगा समाधान
कुत्तों के हमलों से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, सड़कों पर घूमते पशुओं से दुर्घटनाओं का खतरा; भाजपा पार्षद ने ईओ को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड संख्या 1 से 7 तक आवारा कुत्तों, सूअरों और निराश्रित पशुओं की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। मोहल्लों की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक घूमते पशुओं के कारण आमजन की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर नगरपालिका के वार्ड 4 के भाजपा पार्षद मोहम्मद आबिद तंवर ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि वार्ड 1 से 7 तक आवारा कुत्ते और सूअर झुंड में घूमते रहते हैं। कई बार कुत्ते राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों पर हमला कर देते हैं। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं सूअरों के कारण गंदगी फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
सड़कों पर पशुओं से हादसों की आशंका
वार्डों के मुख्य मार्गों और चौराहों पर निराश्रित गायों सहित अन्य पशुओं का जमावड़ा रहता है। यातायात के बीच अचानक पशुओं के आ जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों के साथ पशुओं की जान भी जोखिम में है।
सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग
पार्षद तंवर ने नगरपालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों और निराश्रित पशुओं के उचित प्रबंधन की मांग की। उन्होंने कहा कि पशुओं को नियमों के अनुरूप सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाए। आमजन की सुरक्षा के साथ बेजुबान पशुओं का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2540637

