[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीणमाता मंदिर में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जीणमाता मंदिर में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती

आदिवासी मीणा सेवा संघ के कार्यक्रम में जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ सांस्कृतिक विरासत बचाने का किया आह्वान

सीकर : राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ जिला सीकर की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती जीणमाता मंदिर में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मीणा ने की। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और समाज के लिए उनके योगदान पर विचार रखे।

जिला मंत्री प्यारेलाल मीणा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके संघर्ष से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण करना जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी संस्कृति और विरासत को सहेजने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जयपुर कार बाजार के संचालक मनोज मीणा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक शिवलाल मीणा, सांवरमल मीणा, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा, नेतराम मीणा, चंद्रशेखर मीणा, खंडेला अध्यक्ष मूलचंद मीणा, खंडेला मंत्री विनोद मीणा, रींगस अध्यक्ष हनुमान प्रसाद मीणा, सुभाष मीणा, मनोज मीणा, अशोक कुमार मीणा और मुकेश मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet