सीए फाउंडेशन परीक्षा में राघव अग्रवाल ने जिले में पाया तीसरा स्थान
400 में से 313 अंक हासिल किए, गीतांजलि स्कूल में आईसीएआई की चूरू शाखा ने किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सीए फाउंडेशन परीक्षा में गीतांजलि पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र राघव अग्रवाल ने 400 में से 313 अंक हासिल कर चूरू जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राघव पुत्र मधु अग्रवाल की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) की चूरू शाखा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में संस्थान के सचिव सीए प्रतीक राजोतिया ने राघव को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, परीक्षा की तैयारी और उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के चेयरमैन दामोदर गौतम ने राघव को बधाई देते हुए कहा कि सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश और समाज की सेवा करने का उनका सपना अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।
विद्यालय निदेशक गौरव गौतम ने कहा कि राघव शुरू से ही मेधावी और अनुशासित विद्यार्थी रहे हैं। कठिन परीक्षा में शानदार अंक हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रबंध निदेशक विनय गौतम ने कहा कि राघव की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और इससे उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करने की सीख मिलेगी।
राघव अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग और आशीर्वाद, विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। समारोह में अध्यापक दिवाकर शर्मा, पंचम शर्मा और राघव के मामा विजय गोयनका ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2540644

