गढला कलां की पहली सरपंच रीना बांगड़वा ने संभाला पदभार
समारोह में ग्रामीणों ने किया सम्मान, सरपंच बोलीं- बिना भेदभाव सभी को साथ लेकर करवाएंगे गांव का विकास
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : संवाददाता जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : क्षेत्र की नवसृजित ग्राम पंचायत गढला कलां की पहली सरपंच रीना कुमारी बांगड़वा ने सोमवार को समारोहपूर्वक पदभार ग्रहण किया। ग्राम विकास अधिकारी लालचंद चौहान और सौरभ ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उप सरपंच और पंचों का सम्मान किया।
समारोह में बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज का फूलमाला, शॉल और रामनाम की चादर ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। वहीं सरपंच रीना बांगड़वा, उप सरपंच लक्ष्मी कंवर तथा पंच विजय पाल बांगड़वा, पंच प्रतिनिधि पृथ्वी सिंह बारवाल, छित्रमल गुर्जर, छोटूराम सैनी, हरीराम, सुभीता देवी, संतोष देवी और सुनीता देवी का भी सम्मान किया गया। युवा टीम की ओर से सरपंच को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और अशोक स्तंभ की तस्वीर भेंट की गई।

बिना भेदभाव करवाएंगे विकास कार्य
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच रीना बांगड़वा ने कहा कि ग्राम पंचायत के कार्यकाल में गांव के सभी लोगों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। पंचायत के प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह शेखावत ने किया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों को मिठाई बांटी गई।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, पूर्व सरपंच रामजीलाल गोठवाल, मैनपुरा सरपंच ताराचंद भरगड़, ककराना सरपंच शीशराम खटाणा, सहकारी समिति अध्यक्ष सूबेदार जयसिंह बांगड़वा, सत्यवीर बांगड़वा, कनिष्ठ सहायक रेणू, एलएसए तनीषा, पटवारी अजय कुमार, पटवारी मुकेश कुमार, अध्यापक दीपचंद कड़ाला, ओमप्रकाश गोठवाल, सरपंच पति संदीप बांगड़वा, लोकेश कुमार गोठवाल, रामावतार सैनी हीरवाना, सूबेदार रामस्वरूप, मोहर सिंह गोठवाल, पूरणमल सैनी, जगदीश प्रसाद बांगड़वा, राजूलाल बांगड़वा, महेंद्र चबरवाल, मन्नीराम गोठवाल, श्रीराम बांगड़वा, अमरचंद बांगड़वा, झंडूराम सैनी, जगदीश सिंह शेखावत और रघुवीर सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2540627
