सिंघाना में अनियंत्रित कार मकान में घुसी:दीवार टूटी, घरेलू सामान का नुकसान; ड्राइवर फरार
सिंघाना में अनियंत्रित कार मकान में घुसी:दीवार टूटी, घरेलू सामान का नुकसान; ड्राइवर फरार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आजाद अहमद खान
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के कंचनिया की ढाणी के पास गुरुवार को एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसे में मकान की दीवार टूट गई तथा घर के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई टक्कर से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में मकान में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
घर के अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हुआ
जानकारी के अनुसार कंचनिया की ढाणी में स्टेट हाईवे 13 के पास रोहिताश सैनी का मकान स्थित है। इसी दौरान एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसी।

कार की टक्कर से मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। इसके बाद कार का कुछ हिस्सा मकान के अंदर तक पहुंच गया। हादसे के कारण घर में रखा घरेलू सामान अस्त-व्यस्त हो गया और सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
मकान के रसोईघर में रखा सामान भी कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ। दीवार टूटने और घर के अंदर सामान के नुकसान के कारण परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
लोगों ने दुर्घटना की जानकारी सिंघाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया तथा उसे सिंघाना थाने में खड़ा करवा दिया। हादसे के बाद मकान मालिक रोहिताश सैनी के घर में हुए नुकसान का जायजा लिया गया। घटना के दौरान गाड़ी में सवार लोग मौके से भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2421618


