चुनाव लड़ने के लिए हाईकोर्ट का फर्जी आदेश बनाया, विक्रम सिंह गिरफ्तार
सूरजगढ़ में नामांकन के लिए तैयार किए थे कथित फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया; षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों की तलाश
झुंझुनूं : पंचायत चुनाव लड़ने के लिए हाईकोर्ट के फर्जी आदेश और नामांकन संबंधी दस्तावेज तैयार करने के मामले में सूरजगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित फर्जीवाड़े के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत समिति सूरजगढ़ एवं उपखंड मजिस्ट्रेट संदीप चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने चुनाव लड़ने के उद्देश्य से हाईकोर्ट का फर्जी आदेश और नामांकन से जुड़े दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी कर चुनाव लड़ने का प्रयास किया गया।
रिमांड पर पूछताछ, अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही पुलिस
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कथित फर्जी आदेश और संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। अनुसंधान के दौरान विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी विक्रम सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी रूपपुरा तन कुलोठ खुर्द, थाना सूरजगढ़ का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और चिड़ावा वृत्ताधिकारी गौरव गुर्जर के मार्गदर्शन में थानाधिकारी रामसिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर दस्तावेज तैयार करने और कथित षड्यंत्र में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रामसिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल श्रीराम, सुनील कुमार और मयंक शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2540572

