[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, जनवरी तक पूरी होगी कार्मिकों की ट्रेनिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, जनवरी तक पूरी होगी कार्मिकों की ट्रेनिंग

17 से 20 नवंबर तक जयपुर में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण, दिसंबर में फील्ड ट्रेनर्स और 16 दिसंबर से 18 जनवरी तक प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

झुंझुनूं : जनगणना 2027 के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत जनगणना कार्य में नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम जनवरी तक पूरा किया जाएगा, ताकि जनगणना शुरू होने से पहले कार्मिकों की तैनाती और अन्य तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मास्टर ट्रेनर्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण 17 से 20 नवंबर तक जयपुर में आयोजित होगा। इसके बाद जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला चरण 2 से 4 दिसंबर और दूसरा चरण 7 से 9 दिसंबर तक चलेगा।

घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जिला मुख्यालयों पर 16 दिसंबर से 18 जनवरी तक तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान नियमित कार्मिकों के साथ आरक्षित कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा। प्रशिक्षण में कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रिया और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

10 जनवरी से स्व-गणना, 25 जनवरी से जनसंख्या गणना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना के तहत स्व-गणना का कार्य 10 से 24 जनवरी तक होगा। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी तक जनसंख्या की गणना की जाएगी। 28 फरवरी को शाम 7 बजे के बाद बेघर लोगों की गणना होगी। वहीं 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet