[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के चयनित सरकारी स्कूलों में 19 व 20 नवंबर को होगा विद्यार्थियों की दक्षताओं का आकलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के चयनित सरकारी स्कूलों में 19 व 20 नवंबर को होगा विद्यार्थियों की दक्षताओं का आकलन

कक्षा 2, 3 और 5 के बच्चों की होगी जांच, पढ़ने-लिखने और गणित की बुनियादी समझ पर रहेगा फोकस; 17 नवंबर को कार्मिकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

सीकर : जिले के चयनित सरकारी स्कूलों में 19 और 20 नवंबर को कक्षा 2, 3 और 5 के विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षताओं का आकलन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की पढ़ने-लिखने और गणित की बुनियादी समझ की जांच होगी। पीएमश्री सहित चयनित राजकीय विद्यालयों में होने वाली इस प्रक्रिया के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार सत्र 2026-27 में यह आकलन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान की वास्तविक स्थिति का पता लगाना और शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। इसके जरिए यह भी देखा जाएगा कि विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षण सामग्री और शैक्षिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सीखने में कितनी कारगर साबित हो रही हैं।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट सीकर की प्रधानाचार्य किरण सैनी के निर्देशन और मार्गदर्शन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आकलन के लिए जिला स्तरीय समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। 13 नवंबर को समन्वयकों और संबंधित कार्मिकों का अभिमुखीकरण किया जा चुका है। वहीं, फील्ड इन्वेस्टिगेटर को 17 नवंबर को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रश्न-पुस्तिकाओं के उपयोग, विद्यार्थियों के मूल्यांकन और आवश्यक प्रपत्र भरने की जानकारी दी जाएगी।

18 नवंबर तक पूरी करनी होगी तैयारी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर को आकलन सामग्री जिला स्तर पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद इसे संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाने और सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी। 18 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आकलन के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति और सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला स्तरीय समन्वयक पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

डाइट प्रधानाचार्य किरण सैनी ने संबंधित अधिकारियों और संस्था प्रधानों से निर्धारित समय में सभी तैयारियां पूरी करने का आह्वान किया है। इस आकलन से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और उनकी कठिनाइयों का पता चलेगा। इसके आधार पर आगामी शिक्षण गतिविधियों की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet