जाली दस्तावेज और धोखाधड़ी मामले में नवनिर्वाचित पार्षद दोषी करार:सरदारशहर कोर्ट ने 2 साल की जेल, 2-2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
जाली दस्तावेज और धोखाधड़ी मामले में नवनिर्वाचित पार्षद दोषी करार:सरदारशहर कोर्ट ने 2 साल की जेल, 2-2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
सरदारशहर : सरदारशहर कोर्ट ने जाली दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी के एक मामले में नवनिर्वाचित पार्षद सत्यनारायण शर्मा को दोषी ठहराया है। उन्हें 2 साल के कारावास और 2-2 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। यह मामला उत्तमचंद शर्मा के पिता की जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी का है। परिवादी की तरफ से एडवोकेट इलियास खान ने पैरवी की। सत्यनारायण शर्मा हाल ही में हुए नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुने गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2419230

