बाल दिवस पर बच्चों को बांटे उपहार, खिलौने पाकर खिले चेहरे
महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, लक्की ड्रॉ के जरिए पांच बड़े उपहार भी दिए
झुंझुनूं : बाल दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं की ओर से डॉ. वी.डी. बाजिया के आर्थिक सौजन्य से उनके निवास स्थान पर बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें बिस्कुट, टॉफी और पेंसिल, स्केल, रबर व शार्पनर का पैकेट वितरित किया गया।
कार्यक्रम में लक्की ड्रॉ के माध्यम से पांच बड़े उपहार भी दिए गए। इनमें बच्चों की साइकिल, पांडा साइकिल, गाडूला, मोटरगाड़ी और टेडी बियर सहित अन्य उपहार शामिल रहे। उपहार और खिलौने मिलने पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बदलते मौसम को देखते हुए डॉ. बाजिया ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और उनकी देखभाल करने की सलाह दी। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सत्यदेव दड़िया ने इस आयोजन के लिए डॉ. बाजिया का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सत्यदेव दड़िया, वीर नितिन अग्रवाल, सचिव पुष्कर दत्त जांगिड़, उपाध्यक्ष गोविंद कुमावत, राजेंद्र सिंह भाटी, मदन सिंह प्रेमी, जाकिर अली सिद्दीकी सहित शहर के गणमान्य नागरिक और अभिभावक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2538677


