तनवीर खान का चूरू विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी, लोगों से कर रहे सीधा संवाद
एआईसीसी सदस्य तनवीर खान वार्डों, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सुन रहे आमजन की समस्याएं, सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में भी हो रहे शामिल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य एवं पूर्व मंत्री हमीदा बेगम के पुत्र तनवीर खान इन दिनों चूरू शहर और विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वे लगातार विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर आमजन से मुलाकात कर रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान तनवीर खान लोगों के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं। शादी-ब्याह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में पहुंचकर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं किसी के निधन पर शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। उनकी इस सक्रियता से क्षेत्र में उनकी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां चर्चा में हैं।
हाल ही में उन्होंने चूरू शहर के सुभाष चौक, सफेद घंटाघर और गढ़ चौराहा सहित प्रमुख बाजारों का दौरा कर व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और युवाओं ने साफा व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वे युवाओं और आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के प्रयास करने की बात भी कह रहे हैं।

शहर इमाम से की मुलाकात
तनवीर खान ने शहर इमाम पीर सैयद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और क्षेत्र की खुशहाली को लेकर चर्चा हुई। तनवीर खान ने शहर इमाम से दुआएं लीं और समाजहित में मिलकर कार्य करने की बात कही।
राजनीतिक हलकों में उनके इस जनसंपर्क अभियान को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। तनवीर खान का कहना है कि जनसेवा का दायित्व केवल चुनाव के समय तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में भागीदारी निभानी चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538670


