[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने पेश की मानवता की मिसाल, वाल्मीकि समाज की बेटी की शादी में भरा भात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने पेश की मानवता की मिसाल, वाल्मीकि समाज की बेटी की शादी में भरा भात

51 हजार रुपए नकद, सिलाई मशीन, 71 बर्तन और खाद्य सामग्री देकर जरूरतमंद परिवार की खुशियों में बने सहभागी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बिसाऊ तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सामूहिक रूप से सहयोग किया। तहसील कार्यालय में साफ-सफाई का कार्य करने वाली लक्की वाल्मीकि के निवेदन पर कर्मचारियों ने उनकी बहन रीना वाल्मीकि की शादी में पहुंचकर भात भरने की रस्म निभाई और परिवार को आर्थिक सहायता के साथ घरेलू उपयोग की सामग्री भेंट की।

वार्ड नंबर 7 निवासी जगदीश प्रसाद वाल्मीकि की पुत्री रीना की शादी के अवसर पर तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने 51 हजार रुपए नकद, एक सिलाई मशीन, 71 बर्तन और खाने-पीने का सामान दिया। इस दौरान पटवारी होशियार सिंह और लिपिक इमरान खान घर पहुंचे और भात की रस्म में शामिल हुए। उन्होंने रीना की माता को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक भात भरा।

एक निवेदन पर एकजुट हुआ तहसील कार्यालय परिवार

पटवारी होशियार सिंह और लिपिक इमरान खान ने बताया कि लक्की वाल्मीकि तहसील कार्यालय में 2500 रुपए प्रतिमाह के वेतन पर कार्य करती हैं। करीब 10 दिन पहले उन्होंने तहसीलदार पवन कुमार मीणा को अपनी बहन रीना की शादी के बारे में बताते हुए सहयोग का निवेदन किया था।

इस पर तहसीलदार पवन कुमार मीणा और नायब तहसीलदार सुदेश कुमार अहलावत सहित तहसील कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से परिवार की मदद करने का निर्णय लिया। सभी ने मिलकर शादी में भात भरकर परिवार की खुशियों में भागीदारी निभाई।

सहयोग से मजबूत होती है भाईचारे की भावना

होशियार सिंह और इमरान खान ने कहा कि सभी को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे नेक कार्यों से परिवारों की खुशियां बढ़ती हैं और समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग तथा मानवता की भावना मजबूत होती है। तहसील कार्यालय के कर्मचारियों की इस पहल ने सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet