डीएलएड स्काउट प्रशिक्षण शिविर में 135 छात्र-अध्यापक ले रहे प्रशिक्षण
डीएलएड स्काउट प्रशिक्षण शिविर में 135 छात्र-अध्यापक ले रहे प्रशिक्षण
सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के तत्वावधान में जिला स्तरीय डीएलएड स्काउट प्रशिक्षण शिविर डाइट सीकर में आयोजित किया जा रहा है। सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ 29 सितंबर को प्रभारी सहायक जिला आयुक्त राजेंद्र प्रसाद मील के सानिध्य में हुआ।
शिविर संचालक किशनलाल सियाक ने बताया कि शिविर में 135 छात्र-अध्यापक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें डाइट सीकर, संबल कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिवसिंहपुरा, अर्जुन राम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सीकर और आर्य शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दौलतपुरा के प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं।
दूसरे दिन बुलबुल आयुक्त सरोज लॉयल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्काउट संगठन विद्यार्थियों में अनुशासन, चरित्र निर्माण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शिविर में स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, आदर्श वाक्य, सलामी, बायां हाथ मिलाना, स्काउट चिह्न व पोशाक, ध्वज, गांठें, रस्सी कार्य, प्राथमिक उपचार और शिविर कला सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान सुवालाल कुमावत, सचिव थोई, कैलाश चंद शर्मा, नीमकाथाना, अलिताब धोबी, महेश कुमार, महेंद्र कुमार पारीक, इमरान खान, आदिल खान सहित सेवा दल के रोवर मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419341

