खेत में काम करते समय किसान की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, हार्ट अटैक की आशंका
खेत में काम करते समय किसान की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, हार्ट अटैक की आशंका
चूरू : चूरू के रिड़खला गांव में मंगलवार शाम खेत में काम करते समय 50 वर्षीय किसान सुरेंद्र सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। खेत में मौजूद परिजन उन्हें निजी वाहन से डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भालेरी थाना पुलिस के अनुसार, किसान की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद बुधवार को परिजनों की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2419230


