[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुधवार को नगर परिषद की कमान संभालेंगे अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बुधवार को नगर परिषद की कमान संभालेंगे अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान

ओला परिवार की मौजूदगी में होगा पदभार ग्रहण समारोह, सफाई, सड़क और नागरिक सुविधाओं में सुधार पर रहेगा जोर

झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद नवनिर्वाचित सभापति अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान बुधवार, 30 सितंबर को विधिवत रूप से सभापति पद का कार्यभार संभालेंगे। नगर परिषद परिसर में होने वाले पदभार ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभापति कक्ष को सजाया जा रहा है, वहीं परिषद परिसर में समारोह के लिए मंच तैयार किया जा रहा है।

समारोह में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ ओला परिवार की मौजूदगी रहेगी। मुख्य अतिथि झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला होंगे। कांग्रेस नेता अमित ओला और पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों के पहुंचने की संभावना है।

समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर सभापति समर्थकों और नगर परिषद प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पार्षदों को भी विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभापति अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान भी पदभार ग्रहण समारोह को लेकर सक्रिय हैं। वे फोन और सामाजिक माध्यमों के जरिए शहरवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं और अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

शहर की व्यवस्थाओं में सुधार प्राथमिकता

कार्यभार संभालने से पहले अब्दुल्ला अगवान ने शहर की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई हैं। उन्होंने कहा कि सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद शहर की बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारकर उन्हें सुचारू करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने झुंझुनूं को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के साथ विकास कार्यों को गति देने की बात कही।

सफाई, सड़क और नागरिक सुविधाओं की चुनौती

नए बोर्ड के गठन के बाद शहरवासियों की नजर अब नगर परिषद की कार्यशैली और विकास कार्यों पर रहेगी। सभापति के सामने सफाई व्यवस्था, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जलभराव और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

पदभार ग्रहण के साथ ही नवनिर्वाचित सभापति और नगर परिषद बोर्ड के सामने इन समस्याओं के समाधान तथा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होगी।

Related Articles