[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेश विसर्जन के अवसर पर निकाला जुलूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

गणेश विसर्जन के अवसर पर निकाला जुलूस

चारमीनार से सिकंदराबाद तक निकली शोभायात्रा, किसान मोर्चा मंत्री अशोक कुमार सेन का किया स्वागत

सूरजगढ़ : गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश विसर्जन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस चारमीनार से शुरू होकर सिकंदराबाद तक पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए और उत्साह के साथ विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया।

जुलूस के दौरान पचेरी निवासी एवं वर्तमान में हैदराबाद में निवासरत किसान मोर्चा, हैदराबाद सिटी के मंत्री अशोक कुमार सेन का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी सुनील अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुमित गोयनका, पंकज पटवारी और शंकर अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles