तीन साल की बच्ची के कथित अपहरण की सूचना, लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने जारी किया अलर्ट
काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की तलाश, बाइक पर एक बच्ची समेत चार लोगों के होने की सूचना; जानकारी मिलने पर पुलिस को दें सूचना
लक्ष्मणगढ़ : पुलिस की ओर से तीन साल की बच्ची के कथित अपहरण के मामले में सूचना जारी की गई है। पुलिस के अनुसार बच्ची को कालाडेरा, जयपुर से ले जाने की सूचना मिली है। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में कस्बे के आसपास सोमवार शाम संबंधित व्यक्ति की लोकेशन मिलने की बात पुलिस ने बताई है।
पुलिस ने बताया कि काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिसका नंबर एचआर 19 डी 9301 है, की तलाश की जा रही है। मोटरसाइकिल के दोनों शीशे बाईं ओर की तरफ हैं और आगे हेडलाइट के पास एलईडी लाइट लगी हुई है।

पुलिस की सूचना के अनुसार मोटरसाइकिल पर करीब 40 वर्ष का एक व्यक्ति, एक छोटी बच्ची, लाल रंग की साड़ी पहने एक महिला और करीब 10 वर्ष का एक लड़का सवार है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उक्त मोटरसाइकिल या बताए गए हुलिए के लोग कहीं दिखाई दें तो स्वयं कोई कार्रवाई न करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्ची की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर: 9414541511
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2416821


