अखैपुरा टोल प्लाजा पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ रैली:स्कूली बच्चों को स्वच्छता और टोल प्लाजा की तकनीकी दी गई जानकारी
अखैपुरा टोल प्लाजा पर 'स्वच्छता ही सेवा' रैली:स्कूली बच्चों को स्वच्छता और टोल प्लाजा की तकनीकी दी गई जानकारी
रानोली : रानोली पलसाना के एनएचएआई पीआईयू जयपुर के निर्देश पर अखैपुरा टोल प्लाजा पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्कूली बच्चों के साथ एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसका मकसद छात्रों में स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाना था। रैली में बच्चों को अपने आसपास को साफ रखने, कचरा सही जगह डालने और स्वच्छता को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। छात्रों ने भी रैली के जरिए लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अखैपुरा टोल प्लाजा के काम करने का तरीका, आईटी और कंप्यूटर सिस्टम की जानकारी भी दी गई। उन्हें टोल प्लाजा पर इस्तेमाल होने वाली तकनीकी व्यवस्थाओं और गतिविधियों के बारे में समझाया गया। इस मौके पर टोल प्लाजा मैनेजर समय सिंह जाट और केपी सिंह के साथ टोल कर्मचारी चैन सिंह, दिनेश ठठेरा, राजेंद्र बिजारणिया और मुकेश सिंह मौजूद थे। उन्होंने छात्रों को टोल परिसर में साफ-सफाई का महत्व बताया और पर्यावरण बचाने में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2416803


