[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में मंदिरों में चोरी का विरोध:15 दिन में आधा दर्जन मंदिरों से चांदी के छत्र-मुकुट चोरी; पुलिस से कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में मंदिरों में चोरी का विरोध:15 दिन में आधा दर्जन मंदिरों से चांदी के छत्र-मुकुट चोरी; पुलिस से कार्रवाई की मांग

लक्ष्मणगढ़ में मंदिरों में चोरी का विरोध:15 दिन में आधा दर्जन मंदिरों से चांदी के छत्र-मुकुट चोरी; पुलिस से कार्रवाई की मांग

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में लगातार मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं के बाद अब लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा है। सोमवार को सोढ़ानी बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात के बाद मंगलवार को नगरवासी पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लगातार हो रही मंदिर चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। लोगों ने चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

आधा दर्जन मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी-ग्रामीण

लोगों के अनुसार पिछले करीब 15 दिनों में कस्बे सहित आसपास के गांवों में करीब आधा दर्जन मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। अज्ञात चोर मंदिरों से चांदी के छत्र और मुकुट चोरी कर ले गए। इनमें बड़ का बालाजी मंदिर, भैरव भवानी चौक स्थित भैरूजी और माताजी का मंदिर तथा मावलियों की ढाणी स्थित मंदिर सहित अन्य मंदिर शामिल हैं। अनिल जालुका ने बताया कि करीब 15 दिन पहले हुई मंदिर चोरियों के मामलों में भी पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। इसी बीच लगातार नई घटनाएं सामने आने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

डीएसपी ने थानाधिकारी से ली जानकारी

डीएसपी जाकिर अख्तर ने थानाधिकारी महेंद्र सिंह को बुलाकर घटनाओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस टीम सभी पहलुओं से जांच कर रही है। तकनीकी जांच के जरिए जल्द सफलता मिलने की संभावना है। इस दौरान पार्षद अमित जोशी, नवीन कुमावत, अनिल जालुका, सत्यनारायण सैनी, नवीन शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles