श्रीमाधोपुर में रिहायशी इलाके से शराब गोदाम हटाने की मांग:वार्डवासियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, स्कूल-अस्पताल के पास अवैध बिक्री का आरोप
श्रीमाधोपुर में रिहायशी इलाके से शराब गोदाम हटाने की मांग:वार्डवासियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, स्कूल-अस्पताल के पास अवैध बिक्री का आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कस्बे के वार्ड नंबर 21 स्थित सिनेमा हॉल के पास बने देशी मदिरा कम्पोजिट दुकान के गोदाम को हटाने की मांग को लेकर पार्षद चरणजीत कुमावत के नेतृत्व में स्थानीय वार्डवासियों ने विरोध जताया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार राकेश पूनियां को वार्डवासियों ने उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा और गोदाम को तुरंत अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।
आवासीय कॉलोनी में गोदाम, रोज हो रहे झगड़े
ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा गोदाम वार्ड में पास किया गया है। गोदाम संचालकों ने पीछे आवासीय कॉलोनी की तरफ भी एक गेट निकाल रखा है। रिहायशी इलाका होने के कारण यहां आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और लड़ाई-झगड़े व गाली-गलौज की नौबत आती है।
50 मीटर दूरी पर स्कूल और अस्पताल
वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि गोदाम से महज 50 मीटर की दूरी पर विद्यालय तथा अस्पताल स्थित हैं। इसके अलावा मात्र 20 मीटर की दूरी पर हंस निर्माण आश्रम भी है। नियमों को ताक पर रखकर घनी आबादी (80% आबादी क्षेत्र) के बीच इस गोदाम की स्वीकृति दी गई है।
नियम दरकिनार: भंडारण के नाम पर हो रही बेचान
ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि आबकारी नियमों के अनुसार मदिरा गोदाम केवल शराब के भंडारण (स्टोरेज) के लिए स्वीकृत होता है, न कि शराब की बिक्री के लिए। इसके बावजूद यहां 24 घंटे अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। विरोध करने पर कॉलोनीवासियों को धमकियां दी जाती हैं।
181 पर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर राजस्थान सरकार के हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन आज तक आबकारी विभाग या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इनकी रही मौजूदगी
ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद चरणजीत कुमावत (वार्ड 21), नन्दलाल, जीतू महंत, रामजीलाल, हेमराज कुमावत, ललित चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जिला आबकारी अधिकारी सीकर एवं आबकारी निरीक्षक श्रीमाधोपुर को भी भेजी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2416571


