[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर नगर निगम:डिप्टी मेयर के लिए सरोज का नाम आते ही विरोध, 30 पार्षद बोले- कार्यकर्ता में से चुनो, राठौड़ की समझाइश पर माने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर नगर निगम:डिप्टी मेयर के लिए सरोज का नाम आते ही विरोध, 30 पार्षद बोले- कार्यकर्ता में से चुनो, राठौड़ की समझाइश पर माने

भाजपा की सरोज कंवर डिप्टी मेयर, 89 वोट मिले, 58 कांग्रेस को, 1 नोटा, 1 खारिज, 1 नहीं डाला

जयपुर : जयपुर नगर निगम में भाजपा ने मेयर के बाद डिप्टी मेयर के पद पर जीत हासिल की है। डिप्टी मेयर पद पर सिविल लाइन विधानसभा के वार्ड-90 की सरोज कंवर ने जीत हासिल की। कंवर को 89 वोट मिले। कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले। एक वोट नोटा को मिला और एक वोट खारिज हुआ। इससे पहले कोई महिला इस पद पर नहीं रही हैं। शनिवार को डिप्टी मेयर पद के लिए 149 पार्षदों ने अपना वोट डाला। कांग्रेस पार्षद वंदिता शर्मा पैर में चोट के कारण वोट देने नहीं पहुंचीं। सरोज कंवर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी हैं। पहली बार पार्षद चुनाव जीतकर डिप्टी मेयर के पद तक पहुंचीं हैं। निगम की भी पहली महिला डिप्टी मेयर हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुनाव से करीब दो घंटे पहले सरोज कंवर का नाम डिप्टी मेयर के लिए फाइनल किया। करीब 30 पार्षदों ने कंवर का विरोध करते हुए कहा कि डिप्टी मेयर किसी पार्षद के परिवार से जुड़े व्यक्ति को नहीं, बल्कि जमीनी कार्यकर्ता को बनाया जाए। इन्होंने किसी के भतीजे, पत्नी, चाचा या बेटे को पद नहीं देने की मांग रखी। रोध की सूचना पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रिसोर्ट पहुंचे और विरोध कर रहे पार्षदों से वन-टू-वन बात की। इसके बाद सहमति बनी।

1 रात पहले राजेंद्र व ब्रह्मकुमार के नामों पर थी सहमति, सुबह लखावत व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की सिफारिश पर सरोज को टिकट

डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने भी मेयर सुनील कोठारी की तरह 89 वोट लेकर जीत हासिल की है, लेकिन प्रत्याशी चयन से लेकर वोट हासिल करने के बाद इतने वोट हासिल करने की कहानी इतनी सीधी नहीं है। एक रात पहले शुक्रवार रात हुई रायशुमारी में सैनी समाज से जुड़े राजेंद्र कारोडिया व ब्रह्मकुमार सैनी के नामों पर सहमति बन चुकी थी। पार्षदों से बातचीत और संख्या बल का आकलन भी इसी नाम के पक्ष में गया था, लेकिन सुबह तक तस्वीर बदल गई।

एनवक्त पर ओंकारसिंह लखावत व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की सिफारिश के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सरोज कंवर के नाम को आगे बढ़ाया। पांच दिन तक भवानीसिंह राजावत का नाम चलाने वाले प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी भी एनवक्त पर पलट गए। इस पर प्रदेशाध्यक्ष ने सरोज कंवर का नाम घोषित कर दिया था।

  • रिसोर्ट में सुबह पार्षद कमरों से बाहर आए तो सरोज कंवर के बाहर जाने का पता चला। डिप्टी मेयर के लिए नाम फाइनल होने का पता चलते ही हंगामा हो गया। पार्षद नाराजगी जताने के लिए मेयर सुनील कोठारी के पास पहुंचे।

प्रदेशाध्यक्ष-महामंत्री के सामने राजावत व माहेश्वरी का हंगामा

  • प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी रिसोर्ट पहुंचे तो डिप्टी मेयर की दावेदारी कर रहे भवानीसिंह राजावत और अनुराधा माहेश्वरी ने जमकर हंगामा किया। राजेंद्र सैनी ने कहा कि मूल ओबीसी को दरकिनार किया गया है। तर्क दिया कि रायशुमारी में मूल ओबीसी चेहरे को प्राथमिकता मिली थी?
  • प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जोधपुर में मेयर बनाने में रणजीतसिंह सोडाला का अहम रोल रहा है, इसलिए डिप्टी मेयर उनकी पत्नी को बनाया जा रहा है। सभी नाराज दावेदारों से अलग अलग बात की और जिला महामंत्री नवरत्न नराणियां ने सभी पार्षदों से बात की और समझाइश कर पार्टी हित का हवाला देकर में मनाया।

पहली महिला डिप्टी; सरोज को ओबीसी और महिला होने का फायदा भी मिला। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने दावा किया था कि नाम पार्षदों की सर्वसम्मति और राय के आधार पर तय हुआ है। वे निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर हैं।

डिप्टी मेयर चुनाव के PHOTO…

मेयर, डिप्टी मेयर विक्ट्री साइन दिखाते हुए।
मेयर, डिप्टी मेयर विक्ट्री साइन दिखाते हुए।
सरोज कंवर के डिप्टी मेयर बनने पर मेयर सुनील कोठारी ने विक्ट्री साइन दिखाया।
सरोज कंवर के डिप्टी मेयर बनने पर मेयर सुनील कोठारी ने विक्ट्री साइन दिखाया।
सरोज कंवर के जीतने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया।
सरोज कंवर के जीतने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया।
भाजपा से डिप्टी मेयर प्रत्याशी सरोज कंवर वोट देने पहुंची।
भाजपा से डिप्टी मेयर प्रत्याशी सरोज कंवर वोट देने पहुंची।
पार्षद बस में सवार होकर वोट डालने के लिए निगम पहुंचे।
पार्षद बस में सवार होकर वोट डालने के लिए निगम पहुंचे।
पार्षदों को चैकिंग के बाद एंट्री दी जा रही है।
पार्षदों को चैकिंग के बाद एंट्री दी जा रही है।
वोट देने के बाद पार्षदों ने विक्ट्री साईन दिखाया।
वोट देने के बाद पार्षदों ने विक्ट्री साईन दिखाया।

Related Articles