तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुसी, 2-मेडिकल स्टूडेंट की मौत:डिवाइडर से टकराकर गाड़ी रॉन्ग साइड में गई, दो स्टूडेंट घायल, पूरी कार पिचक गई
तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुसी, 2-मेडिकल स्टूडेंट की मौत:डिवाइडर से टकराकर गाड़ी रॉन्ग साइड में गई, दो स्टूडेंट घायल, पूरी कार पिचक गई
उदयपुर : उदयपुर जिले में नेशनल हाईवे पर ट्रेलर और कार की टक्कर में दो मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। दो स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराते हुए रॉन्ग साइड जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार की पूरी बॉडी पिचक गई। सूचना पर प्रतापनगर थानाधिकारी अजयसिंह राव मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकालकर निजी हॉस्पिटल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने एक युवक और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। 2 गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे देबारी-अंबेरी नेशनल हाईवे पर प्रतापनगर थाना क्षेत्र के रामदेवजी मंदिर से 100 मीटर दूरी पर हुआ।


मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट हैं
एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया- हादसे में मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी उदय बंसल पुत्र दिलीप बंसल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी रुचिका परिहार (25) पुत्री रघुनाथ परिहार की मौत हो गई, जबकि हरियाणा के शशांक सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण और 1 लड़की गंभीर रूप से घायल है।
चारों स्टूडेंट उदयपुर में उमरडा स्थित पेसेफिक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के स्टूडेंट थे। मौके पर क्रेन बुलाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड करा दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2409186


